फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पीटीएस से 337 महिला सिपाही पास आउट, बुलंदशहर की हिमांशी दांगी बनीं सर्वांग सर्वोत्तम

पीटीएस से 337 महिला सिपाही पास आउट, बुलंदशहर की हिमांशी दांगी बनीं सर्वांग सर्वोत्तम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
पीटीएस से 337 महिला सिपाही पास आउट,
विज्ञापन
बुलंदशहर की हिमांशी दांगी बनीं सर्वांग सर्वोत्तम क्रासर -  डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) से बुधवार को 337 महिला सिपाही पास आउट होकर पुलिस विभाग का हिस्सा बन गईं। पीटीसी की डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। आउटडोर और इंडोर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला सिपाहियों को डीआईजी ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्ष 2018 बैच के सिपाही पद के चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई 2021 को पीटीएस में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। यहां 341 महिला प्रशिक्षुओं ने आमद कराई थी। छह माह की ट्रेनिंग के दौरान एक महिला प्रशिक्षु त्यागपत्र देकर चली गई थी, जबकि तीन महिला प्रशिक्षु पंद्रह दिन से अधिक अवकाश रहीं। जिस कारण उन्हें परेड में शामिल नहीं किया गया। छह माह के प्रशिक्षण के दौरान पुलिस  का इतिहास, पुलिस संगठन, अंतर विभागीय समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन, पुलिस विज्ञान, अपराध नियंत्रण, विवेचना, अभियोजन एवं पुलिस रेगुलेशन विषयों की बारीरियां सीखीं।  सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली महिला प्रशिक्षु बुधवार को परेड का हिस्सा बनीं। कई दिन पहले से ही परेड के लिए मैदान को सजाया गया था। बुधवार सुबह महिला प्रशिक्षु सिपाही की वर्दी में मैदान में पहुंची तो अतिथि दीर्घा से तालियां गूंज उठीं। परेड की मुख्य अतिथि पीटीएस की डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली। इसके बाद महिला प्रशिक्षुओं की टोलियां मुख्य अतिथि के सामने से गुजरीं। इसके बाद डीआईजी ने सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। बुलंदशहर की हिमांशु दांगी को सर्वांग सर्वोत्तम चुनी गईं। प्रियंका मिश्रा प्रथम परेड कमांडर, मेघना तोमर द्वितीय परेड कमांडर और रश्मि सिंह तृतीय परेड कमांडर चुनी गईं। मुख्य अतिथि ने आउट डोर और इंडोर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला सिपहियों को सम्मानित किया। इस दौरान सीओ देवेंद्र कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी व और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed