{"_id":"62aed44c1849e102eb013a90","slug":"former-cm-harish-rawat-attacked-on-bjp-says-ed-office-became-bjp-office-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harish Rawat News: पूर्व सीएम हरीश रावत का हमला, कहा-ईडी का ऑफिस भाजपा का ऑफिस बना, अग्निपथ स्कीम पर भी दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harish Rawat News: पूर्व सीएम हरीश रावत का हमला, कहा-ईडी का ऑफिस भाजपा का ऑफिस बना, अग्निपथ स्कीम पर भी दिया बड़ा बयान
Sun, 19 Jun 2022 01:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:35 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस महंगाई की मार की आवाज उठाती है। इसलिए ईडी के माध्यम से राहुल गांधी का मनोबल तोड़ने का प्रयास है लेकिन वह मनोबल तोड़ नहीं पाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी का ऑफिस भाजपा का ऑफिस है। जो कोई भी सरकार से सवाल करेगा तो उसके यहां ईडी की कार्रवाई हो जाएगी।
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ईडी के ऑफिस को भाजपा का ऑफिस बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री संभल के चौधरी सराय और दीपा सराय में निजी कार्यक्रम में शनिवार की रात शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने सरकार पर सीधा निशाना साधा और अग्नि पथ स्कीम को नौजवानों के साथ धोखा बताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस महंगाई की मार की आवाज उठाती है। इसलिए ईडी के माध्यम से राहुल गांधी का मनोबल तोड़ने का प्रयास है लेकिन वह मनोबल तोड़ नहीं पाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी का ऑफिस भाजपा का ऑफिस है। जो कोई भी सरकार से सवाल करेगा तो उसके यहां ईडी की कार्रवाई हो जाएगी।
भाजपा सरकार ने अन्य संस्थानों का भी गलत इस्तेमाल किया है। आगे कहा कि अग्निपथ स्कीम नौजवनों के साथ धोखा है और सरकार ने सपने तोड़ने का काम किया है। जो नौजवान कई वर्ष तक मेहनत करता है और सेना में भर्ती होने का सपना संजोए होता है। वह चार साल के करार पर सेना में जाएगा। उसके बाद उसका भविष्य क्या होगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री से पूछा गया कि अग्निपथ स्कीम के विरोध में हिंसा हो रही है। इसके जवाब में कहा कि हिंसा करना ठीक नहीं है लेकिन नौजवानों के सपनों का सरकार को ख्याल रखना चाहिए। और महंगाई कम करना चाहिए। जिससे आम आदमी को परेशान न होना पड़े। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड के कई नेता भी साथ थे।