फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   big relief for export

निर्यातकों को बड़ी राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
big relief for export
लॉक डाउन से जूझते निर्यातकों को सरकार से बड़ी राहत
विज्ञापन
- सरकार से तुरंत जीएसटी रिफंड का भुगतान करने के आदेश दिए अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। कोरोना कोना संक्रमण की वजह से लॉक डाउन का सामना कर रही मुरादाबाद की हस्तशिल्प इंडस्ट्री को गुरुवार को प्रदेश सरकार से बड़ी राहत मिली है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है कि सभी निर्यातकों को जीएसटी का रिफंड तुरंत दिया जाएगा। विश्व में कोरोना के पैर पसारने के बाद हस्तशिल्प निर्यातकों के करीब चार हजार करोड़ रुपए के आर्डर निरस्त हो चुके हैं। ऐसे में मुरादाबाद की ढाई हजार से ज्यादा निर्यात इकाइयों में तालाबंदी के हालात लंबे समय के लिए पैदा हो गएहैं। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट के पूर्व चेयरमैन सुधीर त्यागी ने इस बाबत मंगलवार को मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी से फोन पर वार्ता की थी। उन्होंने हस्तशिल्प निर्यातकों के सामने खड़े हुए संकट से मुख्य सचिव को अवगत कराया था । इसके बाद गुरुवार को सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए हस्तशिल्प निर्यातकों को राज्य स्तर पर पैंडिंग उनका जीएसटी रिफंड तुरंत करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed