फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   another punishment to farmers from weather

किसानों पर फिर पड़ी मौसम की मार गेहूं का बेड़ा गर्क

Sun, 13 Mar 2016 04:02 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
another  punishment to farmers from weather
श‌निवार काो मुरादाबाद में कुछ एेसा ‌रहा माौसम का नजारा - फोटो : राहुल भटनागर (अमर उजाला)
शनिवार को तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अगैती गेहूं तो खेतों में बिछ गई है। गेहूं के साथ ही सरसों और आलू को भी नुकसान है। तेज हवाओं से आम का बौर भी गिर गया है। अगर यही हालात रहे तो फसलों का उत्पादन भी धड़ाम हो जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल भारी बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान से किसान उबर भी नहीं पाए थे कि अब फिर मौसम की मार पड़ी है। जो भी अगैती गेहूं है, वहां बाली बन गई है। दाना बनने की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। बरसात से इसी अगैती गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि बाली बनने से पौधा भारी हो जाता है और तेज हवा और खेत में होने वाली नमी के कारण गिरने की संभावना बनी रहती है। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जयप्रकाश चौधरी का कहना है कि अगैती सरसों के पौधे पर भी फली बनने लगी है।

हवा में सरसों का पौधा भी गिर गया है। उन खेतों में नुकसान ज्यादा हो जाएगा जहां हाल फिलहाल में ही किसानों ने सिंचाई की थी। क्योंकि उन खेतों में पहले से नमी बनी हुई थी और अब बरसात हो जाने से संकट बढ़ गया है।


पिछले साल इसी सीजन में हुई भारी बरसात और ओलावृष्टि से जनपद में सैकड़ों बीघा फसल चौपट हो गई थी। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ था। इस बार भी मार्च में ही मौसम बिगड़ रहा है। इससे किसानों में घबराहट आ गई है। उन्हें डर है कि कहीं इस साल भी पिछले वर्ष जैसे हालात न पैदा हो जाएं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि आगामी 4-5 दिनों में प्रदेश में बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है। लिहाजा दलहनी और तिलहनी फसलों की कटाई मौसम के अनुसार करें। जहां फसल काट ली गई है उसे सुरक्षित घर पर पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed