फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP BOARD RESULT 2020 Update: UP Board's high school and intermediate results will declare on 27th

UP Board 10th 12th Result 2020: कल जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, मार्कशीट में पहली बार होगा ऐसा 

Fri, 26 Jun 2020 02:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 02:48 PM IST
सार

  • रिजल्ट जारी होने के बाद 12वीं के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट
  • मिर्जापुर में बारहवीं कक्षा में 30 हजार नौ सौ 94 परीक्षार्थी हुए थे शामिल 

विज्ञापन
UP BOARD RESULT 2020 Update: UP Board's high school and intermediate results will declare on 27th
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के कहर के बीच यूपी बोर्ड अपनी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परीक्षा का परिणाम एक साथ कल शनिवार को 12:30 बजे घोषित होगा। पूर्वांचल के लाखों से अधिक छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक दो साल की मेहनत का नतीजा जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं कोरोना का संक्रमण फैलने से पहले ही मार्च के पहले सप्ताह में ही समाप्त हो गई थी। कॉपी चेक करने का काम 16 मार्च को शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना के कारण 18 मार्च से टालना पड़ा था। बाद में 5 मई से ग्रीन जोन और 12 मई से ऑरेंज जोन में मूल्यांकन शुरू हुआ और जून के पहले सप्ताह तक सभी जिलों में कॉपियों को जांचने का काम पूरा हो गया। समय से रिजल्ट देने के लिए पहली बार यूपी बोर्ड ने अलग से पोर्टल बनाकर छात्रों के प्रैक्टिकल एवं लिखित परीक्षा समेत अन्य सूचनाओं को अपडेट किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को पहली बार डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट देने जा रहा है। शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे परिणाम जारी होते ही यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट तो अपलोड कर दिया जाएगा।

डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट प्रवेश से लेकर नौकरी तक में मान्य होती है। यही कारण है कि पहले इंटरमीडिएट के बच्चों को ये विशेष रूप से तैयार अंकपत्र देने की तैयारी है ताकि उन्हें आगे स्नातक या अन्य प्रवेश में किसी तरह की परेशानी न हो। बाद में दसवीं के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी।

UP BOARD RESULT 2020 Update: UP Board's high school and intermediate results will declare on 27th
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर में 73 हजार से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा  

मिर्जापुर जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 73 हजार चार सौ 46 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। इनमें हाईस्कूल के 42 हजार चार सौ 52 तथा इंटरमीडिएट में 30 हजार नौ सौ 94 परीक्षार्थी थे। ये संख्या वर्ष 2019 की संख्या 76 हजार दो सौ 87 से तीन हजार आठ सौ 41 कम है।  परीक्षा केंद्रों की संख्या में कोई अंतर नहीं रहा। वर्ष 2019 में भी एक सौ 10 परीक्षा केंद्र थे और इस बार वर्ष 2020 में भी एक सौ 10 ही परीक्षा केंद्र थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम 27 जून को घोषित किया जाएगा। विभाग की पूरी तैयारी है। परीक्षाफल निर्धारित समय पर घोषित किया जाएगा।

 

अभिभावकों के लिए सुझाव

  • बच्चों के साथ संवाद बनाएं, बेवजह कमेंट न करें।
  • दूसरे बच्चों से तुलना न करें, दूसरों के सामने नीचा न दिखाएं।
  • रिजल्ट पर बहुत चर्चा की बजाय भविष्य की प्लानिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed