फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Praised productions of children

बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा

Mon, 07 Mar 2016 01:29 AM IST
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Praised productions of children
सबरी स्थित सांई गार्डेन में नगर के किड्स इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में उपस्थित अभिभावक - फोटो : mirzapur
नगर के महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सबरी स्थित सांई गार्डेन में आयोजित किया गया। कलर्स आफ लाइफ शीर्षक के तहत आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपने मनभावन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों ने अपने गायन, वादन, समूह नृत्य, भावपूर्ण नाटकों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकाें पर अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन



समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. संजय गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर रत्नप्रिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।  मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं का विकास होता है।
विज्ञापन



बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर रत्नप्रिया ने कहा कि बच्चे मेहनत, लगन व आत्मविश्वास के बल पर अपना भाग्य खुद सुनहरा बना सकते हैं। स्कूल के प्रबंधक इमरान खान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी। स्कूल के टाप टेन बच्चों को स्कालर कैप पहनाकर मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बच्चों ने राक स्टार, महिला सशक्तिकरण तथा बेटी बचाओ कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज को कुरुतियों से बचने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed