फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed in accidents, including teens, one injured

हादसों में किशोर समेत दो की मौत, एक घायल

Fri, 11 Mar 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर Updated Fri, 11 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents, including teens, one injured
रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर।
दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि वाहन  कब्जे में लिया। चालक  फरार हो गया। घायल को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है,। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


चुनार संवाददाता के अनुसार,  मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर बरेवा गांव के पास गुरुवार की शाम गौरर्व इंट भट्ठा के सामने पैदल जा रहे पिता-पुत्र को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकिपिता भोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


कजरहट चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ा गांव निवासी भोनू (35) अपने बेटे विकास (8) के साथ पैदल बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने दोनों को चपेट में ले लिया। इससे पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं। विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घायल भोनू को बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजा। वहां वह जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। उधर, घटना की खबर मिलते ही परिवारीजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।

नरायनपुर संवाददाता के अनुसार, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के  बिछिया गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। नरायनपुर निवासी घनश्याम अग्रहरी 55 वर्ष पुत्र रामपलक अग्रहरी बुधवार को देर रात नरायनपुर बाजार से पैदल ही घर लौट रहा था


इसी बीच सड़क पार करते  समय  अदलहाट की तरफ तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार  हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर  शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed