फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dabbling in the bloody remains phagun

फागुन में खूनी बनी चुहलबाजी

Fri, 11 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर Updated Fri, 11 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dabbling in the bloody remains phagun
पुलिस - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के सौरेह गांव निवासी एक युवक का फागुन में भाभी से मजाक महंगा पड़ गया।  गुरुवार की शाम मजाक मजाक में उसने अपनी चचेरी भाभी को गोली मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही पहुंचे परिवार के लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौरेह गांव निवासी कन्हैयालाल पाल ने गुरुवार की शाम अपने पुत्र धमेंद्र पाल से लाइसेंसी बंदूक को छत पर स्थित कमरे में रखने को कहा। धर्मेंद्र बंदूक लेकर छत पर गया जहां कमरे में उसकी चचेरी भाभी सुनीता 24 वर्ष पत्नी सुरेंद्र पाल शीशे के सामने बैठकर शृंगार कर रही थी।
विज्ञापन


धमेंद्र ने मजाक में कहा कि शीशा मत देखो नहीं तो गोली मार देंगे। देवर द्वारा गोली मारने की बात कहते ही सुनीता ने भी कहा कि हिम्मत है तो गोली मार कर दिखाओ। इस पर धर्मेंद्र ने तत्काल बंदूक तान कर  फायर कर दिया। गोली लगते ही सुनीता घटना स्थल पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी और तड़पने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ही उसको किसी चिकित्सालय ले जाते उसने मौके पर दम तोड़ दिया। परिवार के लोग इसे मजाक के दौरान हुआ हादसा बता रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लालगंज थानाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed