फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kudi village incident

बरसी आफत, गर्भवती समेत एक परिवार के पांच लोगों की मौत

Mon, 14 Mar 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 14 Mar 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
 Kudi village incident
मेरठ के कूड़ी गांव में बारिश से मकान गिरने के बाद मौके पर जमा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

खरखौदा थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में रविवार तड़के तेज बारिश और आंधी के चलते दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे में मलबे में दबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें परिवार के मुखिया के अलावा पांच माह की गर्भवती पुत्रवधू और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। जबकि परिवार के ही चार अन्य गंभीर घायल परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कूड़ी गांव में विजयपाल प्रजापति पुत्र खचेड़ू का परिवार रहता है। विजयपाल के पांच बेटे व एक बेटी हैं।  पिछले दो दिनों से आंधी और बरसात हो रही थी। जिसके चलते रविवार तड़के करीब 3:30 बजे विजयपाल का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर विजयपाल प्रजापति (48), विजयपाल के बेटे नरेंद्र की पत्नी सुमन (25), भूरे उर्फ दुर्जन (7) पुत्र नरेंद्र, कल्लू उर्फ मयंक (5), पुत्र नरेंद्र व खुशी (3) पुत्री नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सुमन पांच माह की गर्भवती थी। जबकि नरेंद्र (27) पुत्र विजयपाल, नरेंद्र का मामा देवीशरण (50) पुत्र मांगेराम निवासी  एतमादपुर थाना परीक्षितगढ़, प्रिंस (16) पुत्र विजयपाल और विजयपाल का पोता आशु (4) पुत्र प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसी मकान के दूसरे हिस्से में विजयपाल की पत्नी माया, बेटे प्रमोद एवं जयकरण आदि भी सो रहे थे। जोरदार आवाज सुनकर जब ये सभी लोग मकान के बाहर निकले तो मकान की हालत देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कुछ ही देर में गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद एक ग्रामीण ने अपनी जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया। सूचना देने के काफी देर बाद भी जब सरकारी अमला मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने मलबे से निकाले गए लोगों को निजी वाहनों से हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हास्पिटल, हापुड़ स्थित देवनंदिनी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी तो परिजन और ग्रामीण इनके शवों को मोर्चरी के बजाए गांव में ही ले आए। इस दौरान पुलिस ने जब शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों के न आने तक शव न उठाने की घोषणा कर दी। जिसके बाद एडीएम (ई) दिनेश चंद, तहसीलदार आरसी यादव और सपा नेता ओमपाल गुर्जर ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

बाद में एसएसपी डीसी दूबे, एसपी देहात प्रवीण रंजन, एसओ खरखौदा, सीओ किठौर के अलावा कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और समाजवादी छात्र सभा अध्यक्ष अतुल प्रधान गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने अफसरों के देरी से पहुंचने पर रोष जताया। कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय आपदा निधि से मृतकों के परिजन को  4-4 लाख रुपये, किसान दुघर्टना बीमा से पांच लाख रुपये, मकान की मरम्मत के लिए 91 हजार रुपये, गंभीर घायल को सात हजार और चोटिल को 43 सौ रुपये देने की घोषणा की। जिसके बाद खरखौदा पुलिस ने पांचों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में विजयपाल के दो पशुओं की भी मौत हुई है।


डेयरी का शेड गिरा, पांच घायल
खरखौदा। कूड़ी गांव में ही शनिवार रात आंधी और बरसात से डेयरी का शेड गिरने से शेड के नीचे बैठे लोग महाबीर, पिंटू, राजीव, महेंद्र, रिंकू आदि घायल हो गए। टीन शेड पत्थर का होने के चलते सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। वहीं, खासपुर गांव में आकाशीय बिजली से इन्वर्टर की चपेट में आकर 13 साल की आशी त्यागी पुत्री संतराम झुलस गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed