फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at the police station

चौकी पर केरोसिन की बोतल लेकर पहुंचीं महिलाएं

Mon, 07 Mar 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 07 Mar 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the police station
महिलाओं से केरोसिन की बोतल छीनती सिपाही। - फोटो : अमर उजाला

संघर्ष के मामले में युवक को पकड़ने के विरोध महिलाओं ने पिलोखड़ी चौकी पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। दो महिलाओं ने मासूम के साथ आत्मदाह करने की नीयत से बैग से बोतल निकाली तो महिला कांस्टेबिल ने छीन ली। बाद में पुलिस ने पकडे़ गए युवक को छोड़ दिया।

विज्ञापन


लिसाडी गेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर में शनिवार रात एक मकान के विवाद को लेकर रशीद और परवेज पक्षों में संघर्ष हो गया था। पुलिस रविवार को परवेज पक्ष के साबिर को उठाकर ले गई। इसके विरोध में परवेज की पत्नी शकीला, उनकी ननद  मोहसिना अपने मासूम बच्चे के साथ पिलोखड़ी पुलिस चौकी पहुंची। शकीला का आरोप था कि रहीस पक्ष से उनकी पहले से मुकदमेबाजी चल रही है।
विज्ञापन


इसी कारण रहीस ने अपनी पत्नी को खुद चाकू मारकर आरोप उन पर लगा दिया। वह झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उन पर दबाव बनाना चाहते हैं। रहीस ने ही साबिर को पीटा और पुलिस ने उल्टा उसे ही उठा लिया। इसी बीच शकीला ने केरोसिन की बोतल निकाली तो पुलिस ने उसे छीन लिया। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र सिंह के अनुसार साबिर को चौकी से जमानत देकर छोड़ा गया है। पुलिस जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed