{"_id":"56df41784f1c1b80018b4574","slug":"meerut-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेरठ में फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से 3.8 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ में फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से 3.8 लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 09 Mar 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खाता के समीप तीन बदमाशों ने मंगलवार को फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से तमंचे के बल पर तीन लाख रुपये और बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग कर बाइक, बैग तथा तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
जिला बुलंदशहर के ग्राम लाड़पुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र धर्मपाल फाइनेंस कंपनी सेटिन क्रेडिट नेटवर्क में फील्ड ऑफिसर है। वह मंगलवार को अपने साथी हरिओम पुत्र नरदेव सिंह निवासी ग्राम दिलालपुर थाना चांदपुर जिला बिजनौर के साथ अलग-अलग बाइक से कई गांवों से कलेक्शन कर लौट रहा था। खाता से मवाना जाने वाले रास्ते पर भट्ठा के निकट हथियारबंद तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने हरिओम से एक लाख 63 हजार और कृष्ण कुमार से एक लाख 45 हजार रुपये और बाइक लूट ली। विरोध करने पर आरोपी जान की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ितों ने सूचना कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस ने जंगल में कांबिंग की तो बाइक, तमंचा और बैग में 11 हजार रुपये मिले। थानाध्यक्ष रामरतन यादव का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन