{"_id":"56e1ddc84f1c1bdc498b45a1","slug":"crime-news-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 लाख ठगने वाले मेरठ के ‘नटवर लाल’ धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
17 लाख ठगने वाले मेरठ के ‘नटवर लाल’ धरे
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 11 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉटरी और एसबीआई में जॉब लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो नटवर लालों को साइबर सेल और सरधना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अभी तक 17 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सरधना सुधीर कुमार ने बताया कि दबथुवा और पोहल्ली की एसबीआई शाखा में शिव पुत्र सतेंद्र के नाम से अकाउंट खुला हुआ है। इस अकाउंट में बेरोजगार युवकों को बैंक में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी का पैसा जमा कराया जाता था। एक व्यक्ति से बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से अकाउंट में 25 हजार रुपये डलवाए गए तो मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से ठगी का काम कर रहे थे। वहीं, नोएडा में कॉल सेंटर पर युवक-युवतियां रखी हुई थीं, जो कॉल करके शिकार को फंसाते थे। दबथुवा और पोहल्ली के शिव पुत्र सतेंद्र के बैंक अकाउंट में पैसे डलवाए जाते और मनिंदर पुत्र चांदवीर निवासी अंछाड़ बिनौली (बागपत) के एटीएम से निकाल लिए जाते थे। पुलिस ने बुधवार रात में दोनो को दबथुवा से दबोच लिया और जेल भेज दिया। इस गिरोह का सरगना और कॉल सेंटर पर काम करने वाली युवती और युवकों की भी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन