{"_id":"61c98801f114892ce342003a","slug":"mau1640597505","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा की दुकान में सेंध तो दो घरों में सीढ़ी लगाकर घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सर्राफा की दुकान में सेंध तो दो घरों में सीढ़ी लगाकर घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
विज्ञापन
खानपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी(मऊ)।ठंड का सितम शुरू होते ही चोरों की सक्रियता भी बढ़ गई है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नगर क्षेत्र तथा एक गांव में रविवार की रात चोरों ने सेंध तथा सीढ़ी की मदद से दुकान-घरों में घुसकर एक लाख रुपया से ज्यादा नकदी सहित पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।सोमवार को चोरी की जानकारी परिजनों को होने पर हड़कंप मच गया। उधर एक ही रात में चोरी की तीन घटनाओं से पुलिस की सक्रियता को लेकर लोग चर्चा करते रहे।उधर घटना के संबंध में पीड़ितों ने घोसी कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंपी तहरीर में घोसी कोतवाली क्षेत्र के माउर बोझ निवासी रामभवन वर्मा ने बताया कि घोसी कोतवाली के मझवारा मोड़ के पास उनकी सर्राफा की दुकान है। रोजाना की भांति रविवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो पाया दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगी हुई है। जबकि दुकान के गल्ले में रखा सात हजार की नकदी तथा करीब 50 हजार रुपये का आभूषण गायब है। इसीक्रम में कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बुजुर्ग गांव निवासी इंद्रजीत यादव पुत्र स्व. रामअवतार ने बताया कि रविवार की रात चोर सीढ़ी लगाकर उसके घर के छत से उसके घर में प्रवेश कर गए। जहां एक कमरे में रखा 35 हजार रुपये नकदी तथा उसके बहन के सोने के आभूषण जिसमें चार अंगूठी, एक हार सहित करीब दो लाख का सामाान आभूषण उठा ले गए। चोरों ने गांव के ही
साहब यादव पुत्र धर्मदेव के घर में भी सीढ़ी लगाकर घुसकर 70 हजार सहित करीब दो लाख रुपये का आभूषण चोरी कर ले गए।घटना के संबंध में सीओ घोसी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना उनके संज्ञान में है, पुलिस मामलों की जांच में जुटी है। चोरी की घटना न हो उसके लिए गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन