{"_id":"61c81fff61e68c5f1438e960","slug":"mau1640505343","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाईट कर्फ्यू का पालन कराने सड़क पर खुद उतरे कप्तान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नाईट कर्फ्यू का पालन कराने सड़क पर खुद उतरे कप्तान
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले नाईट कर्फ्यू का पालन कराने का निर्देश देते हुए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण के नए के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए क्रिसमस की रात 11 बजे से सरकार ने नाईट कर्फ्यू के पालन कराने के लिए पहले दिन ही कप्तान खुद सड़क पर उतरे दिखाई दिए।11 बजते ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और सीओ सीटी धनंजय मिश्रा सबसे पहले नगर के औरंगाबाद पहुंचे।इसके बाद नगर के प्रमुख चौराहे पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों को नाइट कर्फ्यू का पालन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान गाजीपुर और गोरखपुर की तरफ से आने वाले हर वाहन को रोककर पुलिस के जवान नाईट कर्फ्यू के बारे में जानकारी देकर उनको चेतावनी देते दिखे।
रात 11 बजे सबसे पहले पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के साथ नगर के औरंगाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बारे में बताते हुए इसके रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा नाइट कर्फ्यू के बारे जानकारी दी। इस दौरान मास्क न लगाने वाले कुछ वाहन चालकों पर नाराजगी भी जताया।इसके बाद दोनों अधिकारी नगर सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा तिराहा, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौक, बलिया मोड़ तिराहा आदि मार्गो पर पहुंचे।इससे पहले 11 बजते ही अधिकांश मुख्य मार्गो पर
प्रभारी व सिपाही सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को रोकर पूछताछ कर रात में न निकलने की चेतावनी देते रहे। पुलिस आने जाने वाले वाहन को रोकती रही।
_________
विज्ञापन