{"_id":"56ddca544f1c1bb8248b458e","slug":"mahshiratri","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
BEARU, MAU
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शीतला मंदिर स्थित शिवमंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाती व्रती महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि का पर्व पूरे जनपद में पूरी श्रद्घा, आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवमंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिला श्रद्घालुओं ने व्रत रखकर भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना किया।
मंदिरों में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध , शहद ,बेलपत्र, धतूरा सहित शिव केे प्रिय वस्तुएं चढ़ाकर लोगों ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास किया। शिवमंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिले के बारहदुअरिया शिव मंदिर , कोपागंज के प्राचीन ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर, लैरोदोनवार स्थित शिवमंदिर, मधुबन पांती के शिवमंदिर पर सुबह से श्रद्घालुओं की भारी उमड़ पड़ी जो दोपहर बाद तक लगी रही। शहर में शिव के अड़भंगी बारातियों की अदभुत बारात निकली। बारात में विभिन्न वेशभूषाओं में शामिल शिवगणों की झांकी देखते ही बनती थी।
शिवमंदिरों में सुबह से घंटे घड़ियाल बजने के साथ श्रद्घालु शिवाराधना में तल्लीन हो गए। विशेषकर महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना किया। दोपहर बाद नगर के शीतला धाम से शिव बारात निकली। बारात में विभिन्न वेश भूषा और अजीबोगरीब भाव भंगिमाओं वाले बाराती शामिल हुए। बारात के साथ शिवभक्ति से सराबोर गीतों की धुन पर नाचते गाते डीजे की तेज धुनों पर थिरकते शिव के जयकारे लगाते शिवगण चल रहे थे। बारात प्रस्थान पर बाराती अबीर गुला उड़ा रहे थे । इस अवसर पर कई कुंतल अबीर गुलाल की खपत हुई। शौकीनों ने ठंडई का जमकर प्रयोग किया और देर शाम तक बहके बहके से रहे। शिव बारात शहर के मुख्य मार्गों से हुए पूर शहर का चक्रमण करते हुए पुन: शीतला धाम पहुंची। बान निकेतन तिराहे के पास भव्य इलेक्ट्रानिक मंडप बनाया गया था।
विज्ञापन
रानीपुर संवाददाता के अनुसार धर्मसीपुर शिवमंदिर, भटौली, फतेहपुर, पलिया, काझा , अमारी स्थित शिवमंदिरों में हजारों श्रद्घालुओं ने बाबा का अभिषेक किया। दोपहर बाद रानीपुर और काझा से शिव बारात निकली। मर्यादपुर संवाददाता के अनुसार बस्ती में प्राचीन शिवमंदिर पर शिव जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में बिहार से आए कलाकारों बादल बवाली, प्रमोद परदेशी, मुरली सिंह अकेला , चंदन, नंदन, अनीता सिंह और सोनी पांडेय ने शिवभक्तिगीतों की प्रस्तुति की माहौल शिवमय बना दिया। शाम को मंदिर के पुजारी बाबा रेवती दास ने भंडारे का आयोजन किया। जागरण का आयोजन विनोद शर्मा, बिट्टू जायवाल, विशाल मद्घेशिया ,पिंटू गोंड़ नखडू और मनोज प्रजापति ने किया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कसबे और गोंठा के सभी शिवमंदिरों पर भक्तों ने शिव का जलाभिषेक किया और मत्था टेका।
कोपागंज ः थाना के सामने स्थित गौरी शंकर मंदिर पर भोर से श्रद्घालुओं का तांता लग गया। मंदिर परिसर में तनिक भी जगह नहीं बची थी। जलाभिषेक के बाद लोगों ने शिव की पूजा अर्चना किया। मधुबन संवाददाता के अनुसार पांती , सुल्तानपुर बारहगांवा , दुबारी , निघियांब आदि शिव मंदिरों पर हजारों भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया।
घोसी संवाददाता के अनुसार कसबे सहित आस पास के गांवों के सभी मंदिरों पर भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अमिलाः महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा।स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन षिव मन्दिर मे सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बाबा को जलाभिषेक पश्चात बेलपत्र, धतूरा, गन्ना, बेर, भांग आदि चढ़ावा चढ़ा कर महिला, पुरुष श्रद्घालुओं ने आशीर्वाद मांगा। क्षेत्र के हडहुआं गांव के पास स्थित शिव मन्दिर व मुजार बुजुर्ग स्थित ब्रहम् बाबा के स्थान पर मेला का आयोजन हुआ।