फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   up election was target in conference

‘देश बदलना है तो यूपी को बदलना होगा’

Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
राजीव अग्रवाल
राजीव अग्रवाल Updated Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
up election was target in conference
वृंदावन में भाजयुमो की बैठक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन देशद्रोही ताकतों के विरुद्ध आवाज बुलंद रखते हुए उत्तर प्रदेश में 2017 के मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


समापन सत्र की शुरुआत भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने की। तीसरे दिन भी उनके निशाने पर जेएनयू और कांग्रेस रहे। उन्होंने कहा कि देशद्रोहियों को रोकने के लिए हमें अपने टुकडे़ मंजूर हैं लेकिन देश के नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत के विकास के बिना भारत विकास की कल्पना पूरी नहीं होगी। देश में अपार संपदा होने के बाद भी 65 साल में कांग्रेस देश का विकास नहीं कर पाई। इसके लिए कांग्रेस का गांधी परिवार दोषी है। सामंतवादियों को मोदी शासन हजम नहीं हो रहा है और नक्सली माहौल दूर करने के साथ विकास को बढ़ावा दे रहे नरेंद्र मोदी का नेतृत्व परंपरावादी लोग नहीं पचा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सत्र में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा यूपी के बिना केंद्र सरकार अधूरी है। देश का विकास यूपी के विकास से ही संभव होगा। अगर देश बदलना है तो यूपी को बदलना होगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों के लिए युवाओं को वरीयता देने की बात कही।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने तृृतीय सत्र में भाजपा शासित राज्यों में गरीबों को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने की बात बताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों केे बाद देश में ऐसा ध्रुवीकरण हुआ है कि पहले कांग्रेस एकतरफ बाकी दूसरी तरफ हुआ करते थे। आज भाजपा एकतरफ बाकी दूसरी तरफ खडे़ हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। 65 प्रतिशत युवा आबादी वाले देश को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। अब न रहेगा चीन, न रहेगा अमेरिका केवल भारत विश्व में महाशक्ति कहलाएगा। चौथे सत्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया और कहा कि सही मायनों में आज देश में गरीबों की सरकार आई है।

समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विषय को 2014 के आम चुनावों से जोड़ा और कहा कि जनता ने देश को पारंपरिक वंशवाद की राजनीति से आजादी दिलाई है। आज मोदी नेतृत्व में जनता को भ्र्रष्टाचार, गरीबी और भुखमरी की समस्या से मुक्ति मिलने लगी है। केंद्र सरकार के 21 महीने के कार्यकाल में विपक्ष के पास बहस के लिए कोई मुद्दा नहीं था। दुनिया में आई मंदी के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है।


इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री राहुल कोठारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, एसके शर्मा, सतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed