{"_id":"56e700c34f1c1bdc108b457b","slug":"situation-under-control-in-naugaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांव में हालात सामान्य, पुलिस-पीएसी अभी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांव में हालात सामान्य, पुलिस-पीएसी अभी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नौगांव में पीएसी तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली छाता के गांव नौगांव में युवक की हत्या के बाद धीरे-धीरे गांव में माहौल सामान्य होने लगा है। गांव के लोग अपने कार्यों में जुटे दिखाई दिए। सतर्कता के लिए अभी भी पुलिस, पीएसी व क्यूआरटी तैनात है। सीओ पीयूष कुमार सिंह ने गांव के संभ्रांत लोगों से मुलाकात कर शांति बनाए रखने की अपील की है।
गौरतलब है कि नौगांव निवासी पंकज ने शुक्रवार शाम को दलित किशोरी से छेड़छाड़ कर दी थी। गांव के ही छिंगा ठाकुर उर्फ छैलबिहारी ने छेड़छाड़ का विरोध किया। विरोध जताने से नाराज पंकज ने अपने पिता लल्लू और भाई सोनू के साथ मिलकर शनिवार की सुबह छिंगा ठाकुर पर हमला बोल दिया। बचाने आए छिंगा ठाकुर के बेटे मंटू सिसौदिया की आरोपियों ने हत्या कर दी थी।
गांव में जातीय तनाव को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डा. राकेश सिंह ने पुलिस और पीएसी तैनात कर दी। दूसरी ओर छाता पुलिस ने युवक के शव का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार कराने के बाद तीनों आरोपी पंकज, सोनू और लल्लू को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा-चाकू बरामद कर लिए गए हैं।