फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jnu issue was highlighted in bjym meeting

‘कन्हैया’ के शोर में ‘रामलला’ गुम

Sun, 06 Mar 2016 12:08 AM IST
हिमांशु त्रिपाठी
हिमांशु त्रिपाठी Updated Sun, 06 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
jnu issue was highlighted in bjym meeting
अमित शाह ने अधिवेशन का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
बांसुरी वाले कन्हैया की भूमि पर जेएनयू के कन्हैया के शोर में ‘रामलला’ की आवाज गुम हो गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अधिवेशन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से लेकर सभी प्रमुख नेताओं के संबोधन के दौरान कार्यकर्ता ‘रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे लगाते रहे’ पर जेएनयू की आड़ में उन्होंने उसे नजरअंदाज ही किया। युवा नेतृत्व को साफ और सख्त संदेश दे दिया गया कि मिशन 2017 फतह करना है तो सिर्फ विकास का संदेश गांव-गांव पहुंचाना है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के संबोधन के साथ पहले सत्र की शुरुआत हुई। मंच के नजदीक सैकड़ों कार्यकर्ता कुछ-कुछ देर रुककर नारेबाजी कर रहे थे। नारे मंच तक पहुंचते तो इन्हें शांत रहने का इशारा किया जाता। युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जेएनयू के बहाने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कार्यकर्ता जोश में आए लेकिन वे मंदिर निर्माण की बात सुनना चाहते थे। सामूहिक आवाज आई, ‘रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’ लेकिन अनुराग ठाकुर ने मानो सुना ही नहीं।
विज्ञापन


उनके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जोश भरा। शाह ने बजट की उपलब्धियों से लेकर पीएम मोदी के विदेश यात्रा का जिक्र कर बताया कि कैसे देश बदल रहा है। कार्यकर्ताओं की टोली मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी। शाह खुश हुए और संबोधन रोककर मोदी-मोदी सुना। जैसे ही भाषण आगे बढ़ा कार्यकर्ता फिर ‘राम लला हम आएंगे....’ नारा लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार शाह नहीं रुके और जेएनयू वाले कन्हैया के बहाने राहुल गांधी पर हमला करने लगे। उन्होंने युवाओं में सीमा से लेकर नक्सलियों तक से मोर्चा संभालने वाले जवानों का जिक्र किया लेकिन राममंदिर से दूर रहे। जब उतावले युवाओं ने और जोर से मंदिर के नारे बुलंद किए तो शाह ने गुट्टी पिलाई, ‘गांव-गांव जाकर पीएम मोदी द्वारा कराए जा रहे विकास के बारे में लोगों को बताएं। युवा लग जाएंगे तो 2017 में सत्ता का सपना जरूर पूरा होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed