फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   scrape dealer have been freed from kidnappers

फरीदाबाद के स्क्रेप व्यापारी मुक्त कराए

Tue, 08 Mar 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Tue, 08 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
scrape dealer have been freed from kidnappers
kidnapping
छाता कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित बरसाना तिराहे से अपहृत फरीदाबाद के दो स्क्रेप कारोबारियों को बरसाना और हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को मुक्त करा लिया। तीन टटलू लुटेरों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 11 निवासी योगेश जोशी और राकेश बत्रा को रविवार को हाथिया-बरसाना के टटलू लुटेरों ने सस्ती दर पर स्क्रेप बेचने के बहाने छाता बुलाकर अपहरण कर लिया था। परिवारीजनों से टटलू लुटेरे दो लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर सात थाना में राके श बत्रा के भाई सुशील बत्रा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी देहात अरुण कुमार सिंह, सीओ छाता पीयूष कुमार, बरसाना पुलिस और फरीदाबाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरसाना के गांव हाथिया के जंगल में बसे नगला मेव और नगला जंगली में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टटलू लुटेरे ईशाक निवासी गांव जानू, उमर मेव और उसके भाई जिलाउल हक मेव निवासी हाथिया को हथियारों संग दबोच लिया गया। उनके कब्जे से पुलिस ने योगेश जोशी और राकेश बत्रा को मुक्त कराया। एक घंटे तक चली मुठभेड़ पुलिस और लुटेरों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई।



छाता पुलिस ने नहीं लिखी थी रिपोर्ट, अब पछतावा
राकेश बत्रा के भाई सुशील ने छाता पुलिस को अपहरण के संबंध में तहरीर दी थी लेकिन छाता पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। मामला फरीदाबाद का बताते हुए उनको टहला दिया। अब एसपी देहात अरुण कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई पर गुडवर्क होते देख छाता पुलिस को मलाल है। इसकी चर्चा पुलिस विभाग में रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed