फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kidnapping in mathura

फरीदाबाद के स्क्रैप व्यापारियों का टटलुओं ने किया अपहरण

Mon, 07 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Mon, 07 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
kidnapping in mathura
किडनैपिंग
छाता कोतवाली क्षेत्र में बरसाना तिराहे से टटलू लुटेरों ने फरीदाबाद के दो स्क्रै प व्यापारियों का अपहरण कर लिया। दोनों कारोबारियों को टटलूओं ने सस्ती दर पर स्क्रैप बेचने का लालच देकर वहां बुलाया था। लुटेरे व्यापारियों के मोबाइल से उनके परिवारीजनों को फोन कर फिरौती की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


अपहृत स्क्रैप कारोबारी फरीदाबाद के सेक्टर 11 निवासी राकेश बत्रा पुत्र केएल बत्रा और योगेश जोशी हैं। दोनों को काफी समय से बरसाना क्षेत्र के टटलू लुटेरे सस्ती दरोें पर स्क्रैप बेचने के लिए फोन कर रहे थे। दोनों के वाट्स एप पर स्क्रैप के ढेर की फोटो भी भेजी गई थी।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार योगेश जोशी और राकेश बत्रा दोनों बस से रविवार सुबह छाता पहुंच गए थे। बरसाना तिराहे पर उनके साथ मुलाकात तय हुई थी। वहां कुछ लोग पहुंचे और उनको अपनी गाड़ी में बिठाकर बरसाना की ओर ले गए। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। बाद में उनके मोबाइल से फोन किया गया और फिरौती की मांग की गई। दोनों से बात कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राक ेश बत्रा के भाई सुशील बत्रा ने बताया कि टटलू लुटेरे उनके भाई और योगेश जोशी के मोबाइल को बंद रखते हैं। समय-समय पर इन फोन को चालू कर परिवारीजनों को तरह-तरह से अनहोनी के बारे में धमका रहे हैं। कहे अनुसार नहीं चलने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं।


मामले में शिकायत पर छाता पुलिस ने दोनों के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। मोबाइल की लोकेशन पहले छाता, बरसाना में पाई गई। बाद में महावन के जंगलों में इन मोबाइल की लोकेशन पाई गई। देर रात तक पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed