फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   "God does not like arrogant person '

‘घमंडी व्यक्ति परमात्मा को नहीं पसंद’

Mon, 14 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 14 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
"God does not like arrogant person '
प्रवचन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव नगला पीपल में चल रही भागवत कथा में सोमवार को प्रवचन हुए। इसमें कथावाचक ने कहा कि इंसान को कभी घमंड नहीं करना चाहिए। घमंडी व्यक्ति परमात्मा को भी पसंद नहीं है। जो परमात्मा को पसंद न हो वह इंसान को नही करना चाहिए, इसलिए कभी भी किसी व्यक्ति को घमंड नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को प्रवचन करते हुए कथावाचक स्वामी आधार चैतन्य ने कहा कि इंद्र को भी घमंड हो गया था। क्योंकि उनकी पूजा सारा ब्रज मंडल करता था। भगवान कृष्ण ने इंद्र के घमंड को नीचा दिखाने के लिए ब्रज में गोवर्धन की पूजा करवाई। जब इंद्र की पूजा नहीं हुई तो इंद्र ने ब्रज वासियों पर क्रोधित होकर ब्रज में मूसलाधार बरसात की। कृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण कर समस्त ब्रज वासियों को उसके नीचे सुरक्षित करके मूसलाधार वर्षा से बचाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब ब्रज वासियों को कोई भी क्षति नहीं हुई तो इंद्र आकाश मंडल में देखने के लिए पहुंचे। सभी ब्रजवासी सुरक्षित थे। नारद जी ने इंद्र को बताया कि परमपिता परमेश्वर ने भगवान कृ ष्ण के रूप में अवतार लिया है। इतनी बात सुनकर इंद्र भगवान ने कृष्ण के चरणों में गिरकर क्षमा याचना की। कृष्ण ने इंद्र को माफ करके कहा कि किसी को भी कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। कथा में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed