फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two youths killed in road accidents, two injured

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed in road accidents, two injured
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पहले हादसे में एक ही बाइक पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम मंछना के नजदीक गुरुवार को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में थाना कोतवाली के नगला धूत निवासी गिरिजाशंकर (21) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य घायल आनंद और गोविंद को गंभीर हालत मेें डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट भी नहीं पहने थे। सिर में गहरी चोट लगने के कारण ही युवक की मौत हुई। हादसा उस समय हुआ जब युवक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। यदि बाइक पर तीन लोग न होते या फिर सिर पर हेलमेट पहने होते तो शायद युवक की जान बच जाती।
विज्ञापन

वहीं दूसरा सड़क हादसा शुक्रवार सुबह आगरा बाईपास रोड पर खेत से लौट रहे नगला जुला निवासी गौरव चौहान पुत्र उमेश चौहान को कार ने टक्कर मार दी। घायल गौरव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक शवों का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed