फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rape and murder of girl in mainpuri

दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या

Sat, 12 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 12 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rape and murder of girl in mainpuri
लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना एलाऊ के एक गांव में शुक्रवार रात एक सात वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सुबह जब ग्रामीणों को बच्ची का शव मिला तो आक्रोश फैल गया। एसपी समेत बड़ी संख्या में फोर्स गांव पहुंच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग पांच घंटे तक शव को नहीं उठने दिया। ब्लाक प्रमुख बेवर और एसपी के समझाने के बाद ग्रामीण माने। वहीं पुलिस ने देर शाम दुष्कर्म के बजाय सिर्फ  हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ के एक गांव में शुक्रवार की रात फीरोजाबाद जिले के अरांव कस्बा के पास से बरात आई थी। जिस घर में शादी थी उनके परिवार की एक एक बालिका रात लगभग 11 बजे शादी के पंडाल से लापता हो गई। रात में परिवारीजन उसे खोजते रहे। बाद मेें यह सोचकर उसकी तलाश बंद कर दी कि थककर कहीं जाकर सो गई होगी। सुबह गांव के कुछ लोग जंगल में शौच के लिए गए तो पंडाल से दो सौ मीटर की दूरी पर बच्ची का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। प्रथमदृष्टया लग रहा था दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। यह जानकारी गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र में जिसको भी मिली मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

 सूचना मिलने के बाद लगभग आठ बजे थाना पुलिस पहुंच गई। वहीं कुछ देर बाद एसपी हिमांशु कुमार भी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। उनकी मांग थी कि वे शव को तब उठाने देंगे जब जिलाधिकारी मौके पर आ जाएंगे। पुलिस ने जब जबरदस्ती शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीण आक्रामक हो गए। इस पर अधिकारियों को कदम वापस खींचने पड़े। इसके बाद जिले भर का फोर्स बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद काफी देर तक बेवर ब्लाक प्रमुख पवन चौहान ने ग्रामीणों को समझाया। तब कहीं जाकर पांच घंटे बाद शव उठने दिया। देर शाम लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ एलाऊ का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शक के दायरे में बराती भी आ रहे हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
 
तीन साल पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना
अजीतगंज। गांव के लोगों ने बताया कि तीन साल पहले भी गांव में एक आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वर्तमान में भी आरोपी जेल में हैं।

 
अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
अजीतगंज। गांव के लोगों ने एसपी से मांग की कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने और बेचने का कार्य हो रहा है। उक्त लोगों को क्षेत्रीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। इस पर एसपी हिमांशु कुमार ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने एसओ एलाऊ को निर्देश दिए कि ग्रामीणों ने जिन लोगों के नाम बताए हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

डाग स्क्वायड भी बुलाया
अजीतगंज। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डाग स्क्वायड को भी मौके पर ही बुला लिया। हालांकि उससे कोई विशेष सुराग पुलिस को नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed