फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Property dealer shot dead in mainpuri

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Sat, 12 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 12 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shot dead in mainpuri
Murder
थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भंडारे में हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने सीओ आफिस के पीछे बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी और तमंचा शव पर ही रखकर भाग गए। मौके पर एसपी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया और तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुई निवासी अतुल (23) पुत्र सरनाम सिंह प्रॉपर्टी  डीलिंग का काम करता था। शुक्रवार रात अवंतीबाई नगर भोगांव निवासी एक व्यक्ति के घर आयोजित भंडारा में गया था। इसी दौरान अतुल की उक्त व्यक्ति के भतीजे विक्रम, राजदेव और एक अन्य रामवीर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। तीनों वर्तमान में भोगांव के ही जगतनगर में रहते हैं। वहां मौजूद लोगों ने उस समय तो विवाद शांत करा दिया। भंडारा समाप्त होने के बाद रात 10:15 बजे अतुल बाइक से गांव जा रहा था। तभी तीनों लोगों ने सीओ कार्यालय के पीछे अवंतीबाई नगर के समीप उसे घेर लिया। मारपीट करने के बाद उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी तमंचा शव पर रखकर भाग गए। वहीं लोग भी एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी हिमांशु कुमार व फोर्स पहुंच गया और रात में ही दबिश देकर आरोपी रामवीर, राजदेव और विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया। पिता सरनाम सिंह ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीली चिट्ठी के बाद आई मौत
भोगांव। अतुल उर्फ बंटू को क्या पता था कि उसे अपनी होने वाली पत्नी का चेहरा देखना भी नसीब नहीं होगा। बंटू की शादी 28 अप्रैल को होेने वाली थी। शुक्रवार को ही दिन में पीली चिट्ठी नाई लेकर आया था। इसे लेकर घर में खुशी का माहौल था। किसी को क्या पता कि ये खुशी का माहौल चंद घंटों में ही कोहराम में बदल जाएगा। बंटू के पिता ने बताया कि उसके पुत्र की शादी जनपद कन्नौज के थाना विगुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम चिटिया से तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजदेव है दरोगा, बदायूं में है तैनात
भोगांव। अतुल की हत्या में नामजद राजदेव पुलिस विभाग में दरोगा है। वह वर्तमान में जिला बदायूं में तैनात है। उसका निवास कस्बा के मोहल्ला जगतनगर में है। वहीं मुख्य आरोपी विक्रम सिंह का कहना है कि उसने मित्र बंटू को हत्या जानबूझकर नहीं की। धोखे से चली गोली उसके लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed