फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   70 candidates left the chemistry test

70 परीक्षार्थियों ने छोड़ी केमिस्ट्री की परीक्षा

Wed, 09 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 09 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
70 candidates left the chemistry test
परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। नगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की केमिस्ट्री की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र सुदिती ग्लोबल एकेडमी में कुल पंजीकृत 369 परीक्षार्थियों में से 34 अनुपस्थित रहे। इसमें एसबीआरएल एकेडमी से पंजीकृत 128 में से चार, आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी से पंजीकृत 81 में से 14 और 93 प्राइवेट पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 16 अनुपस्थित रहे। जबकि सीआरबी स्कूल से पंजीकृत सभी 67 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में पंजीकृत कुल 236 परीक्षार्थियों में से 15 अनुपस्थित रहे। इनमें से सेंट मैरी स्कूल से पंजीकृत 69 परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी और कपिल मुनि स्कूल बेवर से पंजीकृत 71 में से 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सुदिती ग्लोबल एकेडमी से पंजीकृत 96 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

वहीं एसबीआरएल एकेडमी में पंजीकृत 198 परीक्षार्थियों में से 21 अनुपस्थित रहे। जिनमें से ब्लूमिंग बड्स स्कूल से पंजीकृत 74 में से सात, जेएस मेमोरियल स्कूल से पंजीकृत 57 में से 14 परीक्षार्थी एवं डाक्टर किरन सौजिया स्कूल से पंजीकृत 26 परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव से पंजीकृत सभी 41 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सिटी कॉआर्डिनेटर डाक्टर राममोहन ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच सदस्यों का एक आंतरिक सचल दल नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed