फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   harvester ne badaye dam, kishan preshan

हार्वेस्टर ने बढ़ाए दाम, किसान परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
harvester ne badaye dam, kishan preshan
कोरोना वायरस के कारण किसानों को फसल कटवाने की समस्या आ रही है। हार्वेस्टर संचालकों डेढ़ गुने दाम कर दिए हैं। पहले जहां सौ रुपये प्रति बोरा दाम था, अब डेढ़ सौ रुपये प्रति बोरा दाम कर दिया गया है। हार्वेस्टर से गेहूं की फसल की कटाई हो जाती है। इसमें मजदूर नहीं लगते हैं। हालांकि, हार्वेस्टर से फसल कटवाने में किसानों को भूसा नहीं मिल पाता है। लॉकडाउन की वजह से किसानों को मजदूर नहीं मिल रहे थे। इस कारण गेहूं की फसल काटने का संकट था। लेकिन, शासन ने हार्वेस्टर को छूट दे दी है। हार्वेस्टर कहीं पर भी आ- जा सकते हैं। लेकिन, एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए उन्हें पास बनवाना होगा। हार्वेस्टर से फसल कटवाने के लिए अबकी बार हार्वेस्टर संचालकों ने इसके डेढ़ गुने तक कर दिए हैं। पहले सौ रुपये प्रति बोरा के हिसाब से फसल काटी जाती थी, लेकिन अबकी बार डेढ़ गुने दाम लिए जा रही हैं। किसान कीरत सिंह ने बताया कि हार्वेस्टर संचालक डेढ़ गुना पैसा वसूल रहे हैं। इस पर लगाम लगाई जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed