फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ajadpura me nhi ho rahi pani ki aapurti

आजादपुरा में नहीं हो रही पानी की आपूर्ति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
ajadpura me nhi ho rahi pani ki aapurti
पेयजल की समस्या गहरा गई है। आजादपुरा में कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को असुविधा हो रही है। इस क्षेत्र में कहीं पर अधिक तो कहीं पर न के बराबर पानी आ रही है। गर्मियां शुरू हो गई हो गई हैं, ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यह समस्या कोई एक दिन की नहीं है, बल्कि आए दिन ऐसी स्थिति बनती है। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसी घर में डेढ़ बाल्टी पानी तो किसी घर में एक बाल्टी पानी आ रहा है। मोहल्लेेवालों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यह समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। खासकर कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है, लोग इसका पालन भी कर रहे हैं, लेकिन हैंडपंप पर पानी भरने के कारण स्थिति जस की तस बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed