फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sparrow took an oath to protect children

बच्चों ने ली गौरैया बचाने की शपथ

Mon, 14 Mar 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 14 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sparrow took an oath to protect children
गाौरेया - फोटो : अमर उजाला
- ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

- 228 स्कूलों के 45,628 बच्चों को सामूहिक रूप से दिलाई शपथ
- गौरैया और अन्य वन्य जीवों को बचाने के लिए करेंगे जागरूक 

जिलेभर के स्कूली बच्चों ने सोमवार सुबह नौ बजे एक साथ गौरैया के संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली। बेसिक शिक्षा निदेशालय से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी इस आशय के आदेश के क्रम में जिले भर के स्कूलों में बच्चों ने गौरैया के संरक्षण के साथ स्वच्छता, पेड़ पौधों और वन्यजीवों की रक्षा और पॉलिथीन कैरी बैग का प्रयोग न करने की भी शपथ ली। साथ ही इसके लिए अन्य लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया। 
वन विभाग के सहयोग से जिले भर के स्कूलों में ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएफओ नीरज कुमार के मुताबिक दक्षिण खीरी वन प्रभाग के छह रेंजों में 148 स्कूलों के 29723 बच्चों और उत्तर खीरी वन प्रभाग के 80 स्कूलों के 15905 बच्चों ने गौरैया समेत सभी पक्षियों, वन्यजीवों और पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस तरह एक दिन में ही 228 स्कूलों के 45628 बच्चों ने एक साथ गौरैया बचाने का संल्प लिया। 
विज्ञापन

धौरहरा खीरी। गौरेया संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से वन विभाग ने क्षेत्र के सभी स्कूलों में बच्चों को गौरेया संरक्षण की शपथ दिलाई इसके अलावा स्वच्छता, पौधरोपण, वन्य जीवों की रक्षा और पॉलिथीन कैरी बैग का प्रयोग न करने की भी शपथ दिलाई। वन क्षेत्राधिकारी यूपी सिंह ने सिसैया के दि एलीट एकेडमी के बच्चों को गौरेया संरक्षण स्वच्छता, पेड़-पौधों की रक्षा वन्यजीवों की रक्षा पॉलिथीन कैरी बैग प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय की एमडी रिम्पी सेठी भी मौजूद रहीं। इसके अलावा विभाग के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय हसनपुर कटौली, फिरोजाबाद, ईसानगर, बीरसिंगपुर, लालजीपुरवा, कफारा रमियाबेहड़, महादेव, तुलसीराम पुरवा, डिहुआ, सिसैया, रामनगर लहबड़ी, भटपुरवा, सुजईकुंडा महराजनगर बेलवा गुदरिया के प्राथमिक विद्यालयों में गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के तहत कन्हैया इंटर कालेज बेहजम, किसान इंटर कालेज नीमगांव, ब्राइट कान्वेंट कालेज बेहजम, जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली, प्राथमिक विद्यालय मैगलगंज, राधारमन सरस्वती विद्या मंदिर कस्ता में बच्चों ने सामूहिक रूप से गौरैया संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर रेंजर एसएन यादव, उप रेंजर प्रभात श्रीवास्तव, एसबी सिंह, उमेश वर्मा, हरी बाबू भारती, राम नरेश, अभिषेक आदि मौजूद रहे। 

ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के लिए स्कूली बच्चों ने ली यह शपथ
- हम जहां रहते हैं, वहां स्वच्छता रखेंगे। 
- हम पेड़ पौधों की रक्षा करेंगे। 
- हम गौरैया और अन्य पक्षियों की रक्षा करेंगे।
- हम वन्य जीवों की रक्षा करेंगे। 
- हम पॉलिथीन कैरी बैग का प्रयोग नहीं करेंगे।
बच्चों को बताया पर्यावरण में गौरैया की उपयोगिता
स्कूलों में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण संतुलन में गौरैया की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया। कहा कि गौरैया हानिकारक कीटों को खाकर पर्यावरण को संतुलित रखती है। उन्होंने गौरैया के संरक्षण के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए बच्चों को गौरैया के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed