फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Pdum encounter case to CBI probe '

‘पदुम एनकाउंटर मामले की सीबाआई जांच हो’

Mon, 14 Mar 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 14 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
"Pdum encounter case to CBI probe '
सीबीअाई - फोटो : amar ujala
पीड़ित मां ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मैगलगंज थाने के तत्कालीन एसओ विश्वनाथ यादव और सपा विधायक सुनील कुमार लाला सहित 15 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए हत्या के मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए सीबीआई या सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की गई है। 
मैगलगंज के श्रीपालपुर गांव में हुए पदुम एनकाउंटर मामले में मृतक की मां गंगाजली ने पुलिस और सपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली थी। सोमवार को गंगाजली ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मौजूदा जांच अधिकारी सीओ मोहम्मदी की विश्वनीयता पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही तत्कालीन एसओ के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है, जो मौजूदा समय में हैदराबाद थाने के एसओ भी हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि तत्कालीन मैगलगंज एसओ विश्वनाथ यादव ने 29 जून 2014 को श्रीपालपुर गांव में एनकाउंटर के दौरान पदुम पासी को मार गिराने का दावा किया था, जिस पर लूट के कई मामले दर्ज थे। मृतक की मां गंगाजली ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सपा विधायक सुनील कुमार लाला के इशारे पर पुलिस के हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीजेएम कोर्ट ने पांच मई 2015 को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस मामले को कई महीने तक दबाए रही और फिर 20 जनवरी 2016 को धारा 147, 148, 149, 302, 506, 379 आईपीसी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच पहले मितौली सीओ को दी गई, फिर सीओ मोहम्मदी को जांच दी गई। इस मामले में सत्तारूढ़ दल के सपा विधायक और मौजूदा हैदराबाद थाने के एसओ के प्रमुख आरोपी होने के चलते जांच में लीपापोती की आशंका जताते हुए मृतक की मां गंगाजली ने सोमवार को डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई या सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की। इस पत्र में घटना वाले दिन आरोपियों के सरकारी और प्राइवेट नंबरों की कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग उठाई है। साथ ही आरोप लगाए हैं कि मुकदमा वापस लेने के लिए उसे और परिवार को जानमाल की धमकी दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed