फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ' Of society through education In fighting evils '

‘शिक्षा के जरिए समाज की  बुराइयों से लड़ना संभव’

Sat, 05 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
 ' Of society through education In fighting evils '
डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां-चंदनचौकी में एकीकृत जनजाति विकास परियोजना में डीएम किंजल सिंह ने कहा कि शिक्षा के जरिए समाज की बुराइयों से लड़ना संभव है और थारू युवाओं का भविष्य शिक्षा के माध्यम से ही संवर सकता है। इसमें जो भी संभव सहयोग है वह उन्हें लगातार प्रदान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि थारू क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को निखारना और उसे मुकाम तक पहुंचाना ही लक्ष्य है और इसे पूरा करने की कवायद पूरी तौर पर चल भी रही है। 
विज्ञापन

 उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। कहा कि आदिवासी पिछड़े थे और शिक्षा के प्रति उनमें लौ जगानी थी जिसके लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और यहां के युवाओं, बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। बालिकाओं को शिक्षा के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं तो उनको इंटरनेट आदि की जानकारी के लिए कार्यशाला भी शुरू कर दी गई है। जिसमें वे इंटरनेट और कंप्यूटर का ज्ञान ले रहीं हैं। युवाओं के लिए भी कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रहीं हैं ताकि वे उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है और इससे थारू ही नहीं हर वर्ग का विकास हो सकता है। उन्होंने सभी से शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। कहा कि वह समय-समय पर जो भी सहयोग हो सकेगा करेंगी। कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी राय ने किया। जबकि डीएसओ आरके तिवारी, आरती राना आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
108 मेधावी छात्राओं को डीएम ने दी साइकिलें
 डीएम ने क्षेत्र की 108 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित कीं। उन्होंने कहा कि ये साइकिलें नहीं बल्कि सपनों के उड़ान भरने का जरिया है। साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने डीएम का आभार जताया।

--
सात दिवसीय कुक्कुट पालन प्रशिक्षण का भी किया शुभारंभ
सात दिवसीय कुक्कुट पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी डीएम ने  शुभारंभ किया। यह सात दिवसीय कार्यक्रम है। जिसमें पशु चिकित्सा अधिकारी क्षेत्र के 508 ग्रामीणों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देंगे और इसके लिए हैदराबाद से चूजे भी मंगवाए जाएंगे। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed