फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Naive' to embellish the small Kashi Jalabhishek

‘भोले’ के जलाभिषेक को सज गई छोटी काशी

Mon, 07 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 07 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
'Naive' to embellish the small Kashi Jalabhishek
‌‌श‌िवरात्री - फोटो : shivratri
महाशिवरात्रि को सजे शिवालय शिवमय हुआ शहर
विज्ञापन

शिव बारात के लिए पूरे शहर में की गई सजावट 

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही पूरा जिला शिवमय हो उठा है। जिले के शिव मंदिरों को रंगरोगन के बाद फूलों और बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। शहर के मुख्य मार्गों के दोनों और केसरिया ध्वज लगाए गए हैं। सड़कों को भी रंग- बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। 
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए पवित्र नदियों से जल लाने वाले कांवड़ियों के झुंड के झुंड गोला और लिलौटीनाथ की ओर उमड़ रहे हैं। हर हर महादेव का जयघोष करते कांवड़िए वातावरण को शिवभक्ति से सराबोर कर रहे हैं। कांवड़ियों का रुख गोला गोकर्णनाथ मंदिर और मोहम्मदी तहसील स्थित टेढ़नाथ मंदिर की ओर ज्यादा है। हजारों की संख्या में कांवड़िए गोला पहुंच चुके है लेकिन यह रेला पूरी रात जारी रहेगा। 
विज्ञापन

 शहर में निकलेगी भव्य शिव बारात
शिव बारात शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर से शाम चार बजे निकलेगी। यह शिव बारात मेला रोड, स्टेशन रोड, बस स्टेशन रोड, मेन रोड, अस्पताल रोड, इमली चौराहा से मेला मैदान रोड होते हुए भुइफोरवानाथ मंदिर पर समाप्त होगी। शिव बारात के दौरान बारात पर फूलों की वर्षा की जाएगी। शिव बारात की तैयारियों को लेकर मनकामेश्वर हनुमान मंदिर पर शिवभक्तों की एक बैठक कैलाशनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में  हुई। बैठक में शिव बारात के नेतृत्व की जिम्मेदारी मोहन बाजपेयी को सौंपी गई। रास्ते में बारात के स्वागत का प्रभार आनंद श्रीवास्तव करेंगे। शिव बारात के सदर चौराहा पहुंचने पर बारात में शामिल लोगों को फल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। शिव बारात में शामिल होने के लिए श्रद्घालुओं ने शहर मे आमंत्रण यात्रा, मोटर साइकिल रैली भी निकाली और लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 इन मंदिरों में होगा विशेष रुद्राभिषेक
शहर से करीब नौ किलोमीटर दूर प्राचीन लिलौटी नाथ मंदिर, भुइफोरवानाथ मंदिर, जंगली नाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, ओयल के मेढक मंदिर और शहर के मनकामेश्वर हनुमान मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सदर चौराहा स्थित मनकामेश्वर हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम सुबह नौ बजे आचार्य राम गोपाल शास्त्री संपन्न कराएंगे। यहां प्रसाद वितरण का दायित्व कृष्ण कुमार कसेरा को सौंपा गया है। यहां शाम को भजन संध्या होगी। भजन संध्या की जिम्मेदारी राकेश अग्रवाल और सुनील बाथम को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed