{"_id":"613890f28ebc3e2f792b2191","slug":"lakhimpur-kheri1631097074","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख की अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सात लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
सात लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी गई
- फोटो : Amar Ujala
सात लाख की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
- मडलोडर में छिपाकर ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब
चपरतला। मैगलगंज थाना पुलिस ने हरियाणा से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की हजारों बोतलें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत सात लाख रुपये बताई गई है।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ बरेली नेशनल हाईवे बाईपास पर मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रैक्टर को घेरकर पकड़ीा, जिसके पीछे मडलोडर जुड़ा हुआ था। इसी मडलोडर में हरियाणा के जींद जिले से वहां निर्मित अंग्रेजी शराब की हजारों बोतले लाई जा रही थीं। आरोपी जींद जिले से शराब भरकर चले थे। अंग्रेजी शराब की बोतलों की संख्या एक हजार तीन सौ के ऊपर बताई गई है, जिसे क्षेत्र में खपाने की आशंका थी। पकड़े गए दोनों ड्राइवर संदीप पुत्र जयनारायण निवासी ग्राम रिठाल थाना गिलौड़ जिला रोहतक,रोहित उर्फ मोंटी पुत्र जयपा निवासी ग्राम रिठाल थाना गिलौड़ जिला रोहतक हरियाणा बताया है।इनके ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।ट्रैक्टर पर भी वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन