{"_id":"56e180df4f1c1b5e2e8b4568","slug":"dudhwa-to-14-personnel-will-await-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा कर्मी 14 तक करेंगे कार्रवाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा कर्मी 14 तक करेंगे कार्रवाई का इंतजार
ब्यूराो पलियाकलां
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
दुधवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
- फिर करेंगे विरोध प्रदर्शन, फेडरेशन ने लिया निर्णय
दुधवा के कर्मी अब कार्रवाई की मांग पूरे होने का इंतजार 14 मार्च तक करेंगे और इस अवधि में कार्रवाई न हुई तो फिर वह 15 मार्च से विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे। बता दें कि फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में डीएम पर तमाम आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी गई थी। बाद में सभी ने शस्त्र और हाथियों को जमा कर आंदोलन को तेज कर दिया था। प्रधान प्रमुख वन संरक्षक डॉ. रूपक डे के साथ हुई लंबी वार्ता के बाद आंदोलन खत्म कर पर्यटन शुरू कर दिया था। कर्मियों के मुताबिक उनकी मांगें शासन स्तर से पूरी करवाने का आश्वासन दिया गया था। मांग पूरी न होने पर उन्होंने 10 मार्च से फिर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इसी को लेकर फेडरेशन की बैठक हुई, जिसमें चेतावनी का समय बढ़ाकर 14 मार्च कर दिया गया और कहा गया कि उनकी मांग इस तारीख तक नहीं पूरी होती है तो वह 15 मार्च से विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे।