{"_id":"56e2c9b94f1c1b8a098b4568","slug":"the-attack-took-place-after-a-dispute-youth-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक पर हमला
ब्यूरो/ निघासन।
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
युवक पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस को आरोपी युवक को गिरफ्तार किया
तिलक के बाद डीजे पर डांस को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने बवाल करने वाले व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घायल को आनन फानन में सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामचंद्र निवासी लोखंदरपुर के लड़के का तिलक था। तिलक के बाद डीजे पर डांस को लेकर गांव के ही लालू और पप्पू में कहासुनी हो गई। लालू अपने घर चला गया। रामचंद्र का साला राजकुमार निवासी पलिया खुर्द सोने के लिए रामचंद्र के दूसरे मकान पर जा रहा था। लालू ने समझा कि पप्पू जा रहा है। लालू ने राजकुमार के पीछे से चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद लालू भाग खड़ा हुआ। राजकुमार के घायल होने की जानकारी मिलने पर घर मे कोहराम मच गया। राजकुमार को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखीमपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।