फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minor accused of malice home draw

नाबालिग को बुरी नीयत से घर में खींचने का आरोप

Fri, 11 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/ मझगईं।
ब्यूरो/ मझगईं। Updated Fri, 11 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Minor accused of malice home draw
बुरी नीयत - फोटो : अमर उजाला
चार के खिलाफ तहरीर, पुलिस जुटी जांच में
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को सुबह चार लोगों ने उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नीयत से अपने घर में खींच लिया और जब वह उसको बचाने आई तो आरोपियों ने उसकी और बेटी की बुरी तरह से पिटाई की। पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसमें दो हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला का आरोप है कि सुबह उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से निकली तो चार लोगों  ने उसे बुरी नीयत से घर में खींच लिया। पीछे  कुछ दूरी पर वह आ रही थी। उसने बेटी की चीख सुनी तो  घबरा गई और आनन-फानन में घर में घुसकर बेटी को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि चारों ने दोनों को बुरी तरह से पीट डाला और भाग निकले। मां-बेटी ने आकर मझगईं चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी और चार लोगों के खिलाफ तहरीर भी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में दो हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे और उनका चार वर्ष पूर्व पलिया में पड़ी डकैती में जेल जाना भी बताया गया है।  चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने बताया कि कुछ हिस्ट्रीशीटरों के किशोरी को घर में खींचने और मारपीट का मामला सामने आया है, जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed