फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   18 thousands return from others states

लखीमपुर खीरी में 18 हजार के पार हुई बाहर से आए लोगों की तादाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
18 thousands return from others states
लखीमपुर खीरी। कोरोना से जंग में अब जनपद की तस्वीर काफी हद तक साफ होने लगी है, जिससे यहां भी लड़ाई आसान नहीं है। 27 मार्च से अब तक दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से आए लोगों की संख्या 18 हजार से पार कर गई है। इनमें 96 लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। अब तक 35 लोगों की मेडिकल जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें सभी निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
अभी धौरहरा की एक मस्जिद में पकड़े गए दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात में शामिल हुए 12 जमातियों समेत कुल 17 लोगों की मेडिकल रिपोर्ट आनी शेष है। इसके बाद ही जमात के लोगों की सच्चाई भी सामने आएगी, क्योंकि दिल्ली से बिहार जाने के बजाय धौरहरा मस्जिद में कैसे पहुंचे। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद शुरू हुए लॉकडाउन के 12 दिन बीते हैं, लेकिन 27 मार्च 2020 से अब तक जनपद में दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से 18,763 कामगार अपने गांवों में लौटे हैं। इनमें 96 लोग ऐसे भी शामिल हैं, जो विदेशों की यात्रा कर लौटे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से जैसे नोयडा, गाजियाबाद, लखनऊ आदि बड़े शहरों 7340 लोग गांवों में आए हैं।
विज्ञापन
दूसरे प्रदेशों से सबसे अधिक दिल्ली से 5655 कामगार गांवों में लौट आए हैं। इसी तरह उत्तराखंड से 2055 कामगार, हरियाणा से 1421, पंजाब से 389, महाराष्ट्र से 230, मध्य प्रदेश से 88, गुजरात से 173, राजस्थान से 782, बिहार से 149, झारखंड से 24, कश्मीर से 24, पश्चिम बंगाल से 25, कर्नाटक से 16, केरल से 15, हिमाचल प्रदेश से 45, बेंगलुर से 26, असम से 13, आंध्र प्रदेश से 13 कामगार लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां ब्लॉक में सबसे ज्यादा 26 लोग बाहर से आए जनपद के 15 ब्लॉकों में से पसगवां क्षेत्र के गांवों में सबसे ज्यादा 2624 कामगार बाहर से आए हैैं। इसी तरह निघासन क्षेत्र में 1700 से अधिक और मितौली क्षेत्र में 1600 से अधिक लोग लौटे हैं।
पलिया में सबसे ज्यादा 41 विदेश से लौटे जनपद में विदेश से यात्रा कर लौटे 96 लोगों की जानकारी कोरोना कंट्रोल रूम के पास आई है। इनमें सबसे ज्यादा 41 लोग पलिया ब्लॉक में विदेशों से लौटे हैं। जबकि बिजुआ क्षेत्र में 13 लोग विदेशों से लौटे हैं।
बाहर से आए सभी लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। गांवों में बने क्वारंटीन सेंटरों में लोगों को रखा गया है। अभी 35 लोगों की सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसलिए घबराने की बात नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैै। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed