{"_id":"600891948ebc3e34015bbc9c","slug":"kushinagar1611174292","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी खतौनी पर 1084 क्विंटल धान खरीद के मामले में दो क्रय केंद्र प्रभारी बर्खास्त","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फर्जी खतौनी पर 1084 क्विंटल धान खरीद के मामले में दो क्रय केंद्र प्रभारी बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर एआर कोआपरेटिव ने की कार्रवाई
विज्ञापन
पडरौना। हाटा तहसील के दो क्रय केंद्रों पर फर्जी खतौनी के जरिए 1084 क्विंटल धान खरीद के मामले में डीएम एस राजलिंगम के निर्देश पर करमहा और पैकौली के क्रय केंद्र प्रभारी बर्खास्त कर दिए गए हैं।
एआर कोऑपरेटिव बृजकिशोर मिश्र ने कार्रवाई की पुष्टि की है। फर्जी खतौनी पर हाटा क्षेत्र के एक किसान ने दो क्रय केंद्रों पर मिलाकर 1084 क्विंटल धान की बिक्री की थी। मामले का संज्ञान लेकर शासन ने जांच का निर्देश दिया था।
खरीद के पोर्टल पर दर्ज डाटा पर शक होने पर शासन ने डीएम को जांच कराने के लिए आदेश दिया था। इस पर डीएम ने एडीएम व जिला खाद्य विपणन अधिकारी की संयुक्त टीम गठित कर जांच करायी। जांच रिपोर्ट आने पर एसडीएम हाटा के कम्प्यूटर ऑपरेटर, जालसाजी करने वाला किसान व दो केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
डीएम एस राजलिंगम ने धान खरीद की समीक्षा के दौरान एआर कोऑपरेटिव बृजकिशोर मिश्र को बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए धान खरीद पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इस पर एआर कोऑपरेटिव ने कार्रवाई करते हुए संस्था के अध्यक्ष को केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया। समिति के अध्यक्ष ने धान क्रय केंद्र पैकौली के प्रभारी विनय कुमार व करमहा के प्रभारी चन्द्रशेखर को बर्खास्त की कार्रवाई करते हुए धान खरीद पर रोक लगा दी है। दोनों केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना नोडल विभाग, जिला खरीद अधिकारी समेत अफसरों को दी गयी है।
इस सम्बंध में एआर कोआपरेटिव बृजकिशोर मिश्र ने बताया कि
धान खरीद की समीक्षा में डीएम से दोषी केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का निर्देश था। इस पर पैकौली व करमहा धान क्रय केंद्र प्रभारी को बर्खास्तगी की कार्रवाई की गयी है। इसके साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिये गये है कि शासन की मंशा के अनुरूप ही धान की खरीद करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन