{"_id":"5fbe22d38ebc3e9bdc31b7b6","slug":"kushinagar1606296275","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हुई हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हुई हत्या
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम जोलहपुरवा में मंगलवार की रात में 62 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना की जानकारी सुबह होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने घटना की जानकारी ली। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
अहिरौली थाने के जोलहपुरवा गांव के रहने वाले 62 वर्षीय कुंजबिहारी मौर्य मंगलवार को अपने भाई के घर गए थे। देर रात अपने घर लौटे और बरामदे में सो गए। इनकी पत्नी अपने दूसरे वाले घर में सोई थी। रात लगभग दो बजे नीद खुली तो पत्नी खोजते हुए पहुंची। वहां कुंजविहारी खून से लथपथ मृत पड़े थे। सिर व ललाट पर चोट थी। गले के पास तीन गहरे घाव थे। पत्नी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण जुट गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पुत्र अजय लाल मौर्य ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिशवश हत्या का आरोप लगाया।
इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपित रामनिवास सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
0000000
एडिशनल एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा
हाटा। अहिरौली थाने के जोलहपुरवा में एक बुजुर्ग की हुई हत्या के मामले में एडिशनल एसपी ने घर पहुंचकर जानकारी ली। मृतक कुंजबिहारी के पांच पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र केशव लाल मौर्य सपरिवार दिल्ली रहता है। दूसरा पुत्र अच्छेलाल दुबई में रहता है। शेष तीन पुत्र अजय लाल मौर्य, शंभूलाल व राजन कुमार मौर्य घर पर ही रह कर अपनी आजीविका चलाते हैं।
000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजे पर जुटी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
दरवाजे पर जुटी भीड़
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
मौके पर पहुंची पुलिस