फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छपरा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस पुल की रेलिंग से टकराई, बाल बाल बचे यात्री

छपरा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस पुल की रेलिंग से टकराई, बाल बाल बचे यात्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
छपरा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस पुल की रेलिंग से टकराई, बाल बाल बचे यात्री
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाटा। बिहार के छपरा शहर से मजदूरों व अन्य लोगों को लेकर दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे फोरलेन हाईवे पर हेतिमपुर पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। परन्तु हादसे के चलते हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। बस में सवार यात्रियों को हेतिमपुर पुलिस चौकी पर बैठाया गया है। बिहार के छपरा जिला निवासी बस यात्रियों रंजीत, ममता देवी, रीना देवी, रामविलास, उर्मिला, उपेंद्र, रामसमुझ, दमयंती देवी आदि यात्रियों ने बताया कि चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। हाईवे पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हेतिमपुर पुल पर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रेलिंग से टकराने की वजह से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। आसपास के लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित उतारकर किनारे खड़ा किया। इस बीच मौका पाकर बस का ड्राइवर व खलासी कहीं गायब हो गए।
विज्ञापन
हेतिमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राम मोहन सिंह ने बताया कि बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। दूसरी बस आ रही है जिससे इन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।

छपरा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस पुल की रेलिंग से टकराई, बाल बाल बचे यात्री
सड़क पर खड़े लोग - फोटो : Amar Ujala
सड़क पर खड़े लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed