फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Many people were questioned at the police station

थाने में कई लोगों से पूछताछ की गई

Fri, 11 Mar 2016 10:56 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 11 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Many people were questioned at the police station
क्राइम - फोटो : demo
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बिरइठ गांव में स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से बीते बुधवार की रात चोरी गईं अष्टधातु की 11 मूर्तियों के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने मंदिर पर आने जाने वाले कुछ लोगों को थाने पर बुलाकर शुक्रवार को पूछताछ की। एसओ का कहना है कि मामले का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। बिरइठ गांव में करीब 200 वर्ष पूर्व स्थापित प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर है।
विज्ञापन


मंदिर में अष्टधातु की भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान सहित अलग-अलग देवी देवताओं की कुल 11 मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गई थीं। जिन्हें बुधवार की रात चोर उठा ले गए। पुजारी रामेश्वर दास को बृहस्पतिवार को सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर में छानबीन की। बाद में डाग स्क्वायड भी पहुंचा लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। बाद में डाग स्क्वायड टीम के इंचार्ज इंद्रजीत यादव ने यह आशंका जताई थी कि चोर मूर्तियां चुराने के बाद मंदिर के भीतर मिट्टी के फर्श पर पानी डालकर गंध मिटाने का प्रयास किया गया होगा।

इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ  केस दर्ज किया। इस बीच पुलिस शुक्रवार को शुक्रवार को चोरी के इस गंभीर मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका और पुलिस हवा में हाथ पैर मारती रही।


एसओ निर्भय कुमार का कहना है कि मंदिर के  कर्ताधर्ता और गांव के कुछ लोगों में मंदिर की संपत्ति को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। मूर्ति चोरों को जल्द ही पकड़कर मामले का खुलासा  किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed