फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 huts Jlin fire

आग लगने से 12 झोपड़ियां जलीं

Wed, 09 Mar 2016 11:30 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
12 huts Jlin fire
पिरोजहां गांव के पश्चिम टोले में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड/सेवरही। बुधवार को सेवरही थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पिरोजहां के पश्चिम टोले में बिजली के तारों के आपस में टकरा जाने से आग लग गई। इस घटना में 12 लोगों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इन घरों में रखे लाखों रुपये के सामान भी जलने से नष्ट हो गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सेवरही थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पिरोजहां के पश्चिम टोले में बुधवार को दिन में लगभग साढे़ 11 बजे तारों के आपस में टकराने से निकली चिनगारी से फूस के मकान में आग लग गई। घरवाले आग बुझाते, इससे पहले तेज पछुआ हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते कई लोगों की झोपड़ियां जलने लगीं। गांव में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों से सामान निकाल कर बाहर फेंकने लगे। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई, लेकिन समय से उनके नहीं पहुंचने पर लोगों ने मिलजुलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गांववालों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में रामलाल, रतन, योगेंद्र, श्रीराम, रामा, राजकुमार, मथुरा, परशुुराम, सुदेश्वरी, अरघावती देवी, शारदा, भरत सहित 12 लोगों के घर जल गए।


उसमें रखे लाखों रुपये के सामान जल गए। अग्निशमन दल के नहीं पहुंचने पर लोगों में नाराजगी देखी गई। मौके पर मौजूद भाजपा नेता श्रीकांत मिश्र, अनूप राय, सुरेश पांडेय, गंगा तिवारी आदि ने कहा कि यदि समय पर अग्निशमन दल पहुंच गया होता तो लोगों का इतना नुकसान नहीं होता।

सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल पहुंचे। उन्हाेंने आग से हुई क्षति का जायजा लिया। पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने भी पीड़ितों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed