{"_id":"56e0674b4f1c1ba5578b45a1","slug":"thept-in-kirana-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना और बर्तन स्टोर से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना और बर्तन स्टोर से हजारों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात बेनीराम कटरा बाजार में स्थित किराना और बर्तन स्टोर से हजारों का माल पार कर दिया। दीवार फांदकर घुसे चोर दुकान से 15 हजार रुपये के अलावा बर्तन, घी, रिफाइंड, साबुन, मेवा, तेल आदि सामान ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना करके भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से बाजार में सनसनी है। चोरी से अन्य दुकानदारों के भी होश उड़े हैं।
सरायअकिल कस्बा निवासी संतोष कुमार केसरवानी का इलाहाबाद-करारी मुख्यमार्ग पर स्थित बेनीराम कटरा बाजार में मकान है। इसी मकान के अगले हिस्से में उसकी किराने की दुकान और बर्तन स्टोर है। रोज की तरह मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद करके सरायअकिल घर चला गया था। रात में दीवार फांदकर छत पर पहुंचे चोर आंगन में पड़ी लोहे की जाल तोड़कर कूद गए। उसके बाद तीन दरवाजों को तोड़ते हुए चोर दुकान में पहुंचे। दुकान से15 हजार रुपये के अतिरिक्त दो गत्ता रिफाइंड तेल, घी, सरसों का तेल, मेवा, साबुन के अलावा करीब 50 हजार रुपये के स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन आदि उठा ले गए। सुबह बाजार के लोग उठे तो परचून और बर्तन की दुकान का दरवाजा खुला और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में चोरी की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना दुकानदार को दी। वह भागकर पहुंचा। दुकान खाली देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर सरायअकिल थाने की पुलिस आई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं रात हुई चोरी की घटना से अन्य दुकानदारों के होश उड़ हुए हैं।