फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   left wife

बीवी को घर से भगाकर युवक ने की सगाई

Thu, 10 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बीवी को घर से भगाकर युसुफपुर गांव का एक युवक बगैर तलाक दूसरी शादी करने में जुटा है। उसने एक युवती से सगाई कर ली है। निकाह की तारीख पक्की हो चुकी है। पति की इस करतूत से विवाहिता के होश उड़े हैं। बुधवार को उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बगैर तलाक हो रहे इस निकाह को रोके जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जफरपुर महावां गांव की रहने वाली फिजा नाज पुत्री हबीब के मुताबिक उसका निकाह पांच साल पहले सरायअकिल के युसुफपुर गांव निवासी फिरोज से हुआ था। इल्जाम है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। मायके से तीन लाख रुपये मांगकर ले आने का दबाव बनाया जाता था। दहेज की यह मांग पूरी नहीं होने पर छह महीने पहले पति और ससुराल के अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की। पीटने के बाद घर से भगा दिया। तभी से विवाहिता मायके में रह रही है। इधर, विवाहिता को सूचना मिली कि उसका सौहर गांव की एक युवती से शादी कर रहा है। सगाई कर ली गई है। 24 मार्च को निकाह की तारीख पक्की की गई है। इसकी जानकारी होते ही विवाहिता के होश उड़ गए। बुधवार को उसने मंझनपुर आकर उसने  पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बगैर तलाक हो रहे निकाह को रूकवाने की गुहार लगाई। एसपी वीके मिश्रा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसओ सरायअकिल को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed