फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   deth in accident

मार्ग दुर्घटना में वृद्धा की मौत

Thu, 10 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 चरवा क्षेत्र के लसोहरा मोड़ पर बुधवार की सुबह हुए मार्ग हादसे में लोहरी गांव की एक वृद्धा की मौत हो गई। सड़क पार करते समय उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के लोहरी का पुरा गांव की रहने वाली चंद्रिका देवी (60) पत्नी गुलाब चंद्र बुधवार की सुबह मनौरी बाजार गई थी। बाजार से खरीददारी करने के बाद वह टेंपो से घर लौटी थी। लसोहरा मोड़ के समीप टेंपो से उतरकर गांव की ओर जाने के लिए वह जैसे ही सड़क पार करने लगी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे गिरकर वह गंभीररूप से जख्मी हो गई। खून से लथपथ बुजुर्ग महिला को सड़क पर गिरी देख लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े। लोगों के मौके पर पहुंचने तक बाइक सवार भाग चुका था। ग्रामीण जख्मी पड़ी वृद्धा को उठाकर अस्पताल भेजने की तैयारी करने लगी। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते, सांसें थम चुकी थी। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी उसके घरवालों के साथ पुलिस को दी। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंचे। मौके पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed