{"_id":"56db2a084f1c1bb82d8b4b39","slug":"crime-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में विवाहिता की मौत, बेटी मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में विवाहिता की मौत, बेटी मरणासन्न
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के मसीपुर गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता मिला। उसकी 16 वर्षीय बेटी मरणासन्न अवस्था में खून से लथपथ छत पर मिली। नाजुक दशा में उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। इस सनसनीखेज घटना की खबर लगते ही मौके पर एसपी, सीओ फोर्स के साथ पहुंचे। घटना को हत्या मानकर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। मृतका के पति ने पत्नी पर ही बेटी को मार डालने की नीयत से हमला करके खुदकुशी करने की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। किशोरी के बयान, तफ्तीश और मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच का पता चलेगा।
कोखराज थाना क्षेत्र के मसीपुर भरवारी गांव निवासी सतऊ पाल किसान है। घर में वह पत्नी राजकली (42) और 5 बच्चों मनीष (18), निराशा देवी (16), आशीष (14), रंजीत (10), मनीषा (7) के साथ रहता था। शुक्रवार की रात वह सिंचाई करने के लिए खेत में गया था। रात करीब 3 बजे घर लौटा, तो पत्नी राजकली की लाश फंदे से लटक रही थी। वहीं उसकी बड़ी बेटी निराशा देवी (16) मरणासन्न हालत में खून से लथपथ छत पर बेहोश पड़ी थी। बेटी के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म थे। खून से सना फावड़ा भी मिला। साफ है कि किसी ने धारदार हथियार से प्रहार करके उसे भी मार डालने की कोशिश की थी। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगा। चीख-पुकार सुनकर गांव में सनसनी मच गई। अनहोनी की आशंका से भयभीत ग्रामीण भागकर आए, तो मंजर देख उनकी रूह कांप गई। सूचना पर एसपी वीके मिश्रा, सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी, एसओ कोखराज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मरणासन्न पड़ी किशोरी को जिला अस्पताल भेजा। जहां से उसे डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर दिया। फौरी तौर पर पुलिस घटना को हत्या मान रही है। घटना को लेकर गांववालों में तमाम चर्चाएं हैं। वहीं मृतका के पति सतऊ ने पत्नी पर ही बेटी पर प्राणघातक हमला करके खुद को फंदे से लटकाकर जान देने की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।