{"_id":"5ef49d008ebc3e4320275a49","slug":"these-rules-will-be-changed-in-banks-from-july-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से बैंकों में बदल जाएंगे ये नियम, कोरोना की वजह से दी गई छूट 30 जून से हो जाएगी खत्म","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एक जुलाई से बैंकों में बदल जाएंगे ये नियम, कोरोना की वजह से दी गई छूट 30 जून से हो जाएगी खत्म
Thu, 25 Jun 2020 06:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार की ओर से दी गईं कई छूट 30 जून से खत्म हो जाएंगी। यानी एक जुलाई से बैंकिंग सेक्टर में भी कई नियम बदलने वाले हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो यही है कि अब खाताधारकों को अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना पड़ेगा।
अलग-अलग बैंकों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग सीमा है। कोरोना संकटकाल में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हर बैंक में बचत खाते में औसत न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। हालांकि यह व्यवस्था सिर्फ अप्रैल से जून महीने तक के लिए थी।

कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
इन तीन महीनों में किसी के खाते में न्यूनतम बैलेंस होने पर कोई कटौती नहीं होनी थी। अब एक जुलाई से खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना होगा। इसी तरह एटीएम से पैसा निकालने का नियम भी बदल जाएगा। यानी लॉकडाउन और कोरोना के कारण लोगों को एटीएम से कैश निकालने के नियम में जो राहत दी गई थी वो एक जुलाई से नहीं मिलेंगी। सरकार ने एटीएम से पैसा निकालने के लिए सभी ट्रांजेक्शन चार्ज हटा लिए थे।
बचत खातों पर पीएनबी कम देगा ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने बचत खाताधारकों को एक जुलाई से कम ब्याज देगा। बचत खातों में मिलने वाली ब्याज दर में .50 फीसदी की कटौती की जानी है। ये कटौती एक जुलाई से लागू होगी।
इसके बाद बैंक के बचत खाते पर अधिकतम 3.25 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा। पीएनबी के बचत खाते में 50 लाख रुपये तक जमा पर तीन फीसदी सालाना और 50 लाख से ज्यादा जमा पर 3.25 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा।