{"_id":"59ddcff74f1c1bf4688b52eb","slug":"people-from-several-villages-reached-the-thirteenth-in-langur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता की मिसाल, लंगूर की तेरहवीं में पहुंचे कई गांवों के लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मानवता की मिसाल, लंगूर की तेरहवीं में पहुंचे कई गांवों के लोग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से एक लंगूर बंदर की जान चली गई थी। लोगों ने बंदर की तेरहवीं विधि-विधान के साथ की, लंगूर की तेरहवीं में कई गांव के लोग पहुंचे।
कानपुर बिल्हौर के वछना गांव में 13 दिन पहले करंट की चपेट में आने से मरे लंगूर बंदर की मंगलवार को विधि-विधान के साथ गांव के स्वामी नारायण आश्रम में तेरहवी संस्कार किया गया। लंगूर की तेरहवी में आसपास के गांव के 200 ग्रामीणों ने भोज में हिस्सा लिया। पूड़ी, सब्जी और मिठाई खाने में परोसी गई। पहले मान्यों और कन्याओं का भी भोज कराया गया।
गांव के अमित द्विवेदी, जयप्रकाश अवस्थी ने बताया कि गांव में पहले बंदरों का आतंक था। आश्रम में पले लंगूर की वजह से बंदर गांव में नहीं आते थे। किसी ग्रामीण को शिकार भी नहीं बनाते थे। गांव के हर घर से लंगूर का आना जाना था। इस लिए लोगों का उससे भावनात्मक जुड़ाव हो गया था। इस लिए उसकी आत्मा की शांति के लिए भोज में आयोजन किया गया। इसमें धर्मेंद्र, पप्पू, रामपाल आदि ने सहयोग किया।