फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kuldeep yadav fans are very happy on social media

‘चाइनामैन’ से ‘हैट्रिकमैन कुलदीप’: सचिन तेंदुलकर और अखिलेश ने ट्विटर पर दी बधाई

Fri, 22 Sep 2017 10:04 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav fans are very happy on social media
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने के बाद कुलदीप यादव के शहर कानपुर में ही नहीं बल्कि पूरे यूपी में खुशी की लहर दौड़ गई है। टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैट्रिक विकेट मारकर तहलका मचा दिया है। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन के मैदान पर एक बार फिर इतिहास रचा गया। इस बार ये कारनामा किया २२ साल के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने जिनपर टीम के नंबर एक स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की गैर मौजूदगी में बड़ी जिम्मेदारी थी। कुलदीप यादव की इन तीन गेंदों से ही भारत की कोलकाता वनडे में जीत और ऑस्ट्रेलिया की हार तय हो गई। इसके अलावा कुलदीप ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया क्योंकि भारत की ओर से वनडे में हैट्रिक उनसे पहले महज दो ही गेंदबाजों के नाम हैं जिनमें पहले हैं चेतन शर्मा तो दूसरे खुद कपिल देव। 

विज्ञापन


कुलदीप को सचिन तेंदुलकर, अखिलेश यादव ने दी बधाईयां

सचिन ने ट्विटर पर कहा कि- अच्छे बॉलर ही नहीं बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं, सुपर्ब बैटिंग 





अखिलेश यादव ने कहा- वंडरफुल हैट्रिक के लिए कुलदीप को बधाई


मुरली विजय ने कहा- ब्रिलियंट हैट्रिक, बधाई


इरफान पठान- महान उपलब्धि एक हैट्रिक प्राप्त करने के लिए बधाई जो अक्सर नहीं आती है


सुरेश रैना- शाबाश कुलदीप


कुलदीप की बहन- सच में आज बहुत अच्छा लग रहा है


कुलदीप के माता-पिता- हमें बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है
संजय मांजरेकर- मैं इस युवा खिलाड़ी से बेहद खुश हूं, ऐसी हैट्रिक बहुत कम देखने को मिलती है
 


गौतम गंभीर- गेंदबाजी का रहस्य बरकरार, ब्रैवो

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed