{"_id":"56e708974f1c1b534a8b4a43","slug":"villagers-on-the-transformer-unchanging-circle-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने जेई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने जेई को घेरा
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरगवां गांव में दस दिनों से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर बदले न जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली घर पहुंचकर जेई का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली न आने से पेयजल की समस्या से भी उनको जूझना पड़ रहा है। मिरगवां गांव निवासी जावेद, लालू, आसिफ, मोईन खां, शादाब, कमालुद्दीन, चुन्ने समेत आधा सैकड़ा ग्रामीण एक ट्रैक्टर पर सवार होकर सोमवार शाम स्थानीय विद्युत सब स्टेशन पहुंचे।
यहां कार्यालय में मौजूद जेई प्रेमशंकर शर्मा का उन्होंने घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की सूचना कई बार दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी उसे बदला नहीं गया है। बिजली न आने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
इस ट्रांसफार्मर से गांव के 70 लोगों के कनेक्शन हैं। ग्रामीणों की समस्या पर अवर अभियंता ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए।