फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wholesalers practicing black marketing during lockdown

लॉकडाउन में मचा रखी थोक व्यापारियों ने लूट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Wholesalers practicing black marketing  during lockdown
झांसी। लॉकडाउन में किचन की अधिकतर वस्तुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इसके पीछे का कारण व्यापारियों की जबरदस्त ओवररेंटिंग करना है। महंगे दामों की वजह से जनता की कमर टूट रही है और प्रशासनिक अधिकारी कागजी कार्रवाई में मस्त है। आमजन त्रस्त हैं और अब तक एक भी दुकानदार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लॉकडाउन के इस समय में जहां व्यापारियों को आमजन की मदद के लिए आगे आना चाहिए, इसके ठीक उलट वह जनता का उत्पीड़न पर उतारू हो गए हैं। सुभाषगंज में थोक व्यापारी खूब चांदी काट रहे हैं। पिछले 10 दिनों में ही किचन के जरूरी सामान जैसे आटा, दाल, चावल समेत कई वस्तुओं के दामों में 25 से 40 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। इसके अलावा शक्कर, जीरा, नारियल, खड़ी लाल मिर्च के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। लॉकडाउन के इस समय में जहां लोगों के काम धंधे बिल्कुल बंद पड़े हैं। रोज कमाकर खाने वालों के सामने कमाई के रास्त बंद हो गए हैं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक लोगों की मदद करने का आह्वान कर चुके हैं। इस संकटकाल में थोक व्यापारी लूट मचाए हुए हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करना है। रात में उतर रहा माल, आधा शटर कर लेते बंद सुभाषगंज में पिछले कुछ दिनों से रात में माल उतरता है। फुटकर व्यापारियों ने बताया कि अंधेरे में पता ही नहीं चल पाता कि कौन थोक व्यापारी कितना माल खरीद रहा है। वहीं, थोक व्यापारी दुकान का आधा शटर गिरा लेते हैं। इसके बाद फुटकर व्यापारियों से मोल भाव किया जाता है। जो अधिक मूल्य देने को तैयार हो जाता है, उसको सामान देे देते हैं। फुटकर व्यापारियों ने मांग की कि माल दिन के उजाले में उतरना चाहिए। ताकि, पुलिस-प्रशासन की निगाह बनी रहे। जहां से भी कालाबाजारी और ओवररेटिंग की शिकायत मिलती है, तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाती है। अब सामान की रेट लिस्ट तैयार करवाई जा रही है। इससे ऊपर कोई भी सामान बेचेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अनूप कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed